हेहल फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत

बरकाकाना। रामगढ़ जिले के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे टरबाइन ब्लास्ट होने से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में शिफ्ट इंचार्ज संजीव केसरी, इंजीनियर अभिषेक पांडेय और विनीत महतो शामिल हैं। घायल इंजीनियर तरुण रवानी का रांची के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कर्मियों के अनुसार, टरबाइन पैनल कंट्रोल रूम का एसी कई दिनों से खराब था। ओवरहीटिंग के कारण पैनल सिस्टम फेल होने के बाद इमरजेंसी सिस्टम शुरू करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी दौरान जोरदार ब्लास्ट हुआ और तेल में आग लग गई। घटना को लेकर कर्मियों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *