20 अगस्त बृहस्पतिवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके गृह क्या बोल रहे हैं….

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।बच्चों के साथ आप सुकून पाएंगे। बच्चों की यह क्षमता क़ुदरती है और न केवल आपके परिवार के बच्चों में, बल्कि हर बच्चे में यह गुण होता है। वे आपको सुकून और राहत दे सकते हैं। आज आप अपने घर केे सदस्यों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और आपका काफी धन खर्च हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। आज आपका मन ऑफिस के काम में नहीं लगेगा। आज आपके मन में कोई दुविधा होगी जो आपको एकाग्र नहीं होने देगी। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।* उपाय :- इमली के पेड़ को जल से सींचने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।*
वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। घर के जरुरी सामान पर धन खर्च करके आपको आर्थिक परेशानी तो आज जरुर होगी लेकिन इससे आप भविष्य की कई परेशानियों से बच जाएंगे। रिश्तेदारों के साथ बिताया गया वक़्त आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। प्यार का बुख़ार आपके सर पर चढ़ने के लिए तैयार है। इसका अनुभव कीजिए। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें – क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फ़ायदा उठाने की कोशिश करें। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा।* उपाय :- अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए बैटरी से चलने वाला कोई खिलौने गरीब बच्चों में बांटें।*
मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। माली सुधार की वजह से ज़रूरी ख़रीदारी करना आसान रहेगा। कुल मिलाकर फ़ायदेमंद दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आँखें बंद करके यक़ीन कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी।उपाय :- नौकरी व बिज़नेस में तरक्की हेतु काले चमड़े के जूते पहनें।कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।दौड़-भाग भरा दिन आपको तुनकमिज़ाज बना सकता है। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ़ नाकामी आपके हाथ लगेगी। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। नौकरी-पेशे के लिहाज़ से की गयी यात्रा सकारात्मक फल देगी। आपको इंटरव्यू के दौरान दिमाग़ ठण्डा रखने और ख़ुद को अभिव्यक्त करने की ज़रूरत है। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। अपने जीवनसाथी के किसी काम की वजह से आप कुछ शर्मिन्दगी महसूस कर सकते हैं। लेकिन बाद में आपको महसूस होगा कि जो हुआ, अच्छे के लिए ही हुआ।* उपाय :- स्वास्थ्य लाभ के लिए पीला रुमाल जेब में रखें।*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।आप अपने सकारात्मक रवैये और आत्मविश्वास की वजह से आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज आपकी ज़िन्दगी प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से ऐसे ही महकने को है। आज कार्यक्षेत्र में अचानक आपके काम की छानबीन हो सकती है। ऐसे में अगर आपने कोई गलती की होगी तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है। इस राशि के कारोबारी आज अपने कारोबार को नई दिशा देने के बारे में विचार कर सकते हैं। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है; और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे।* उपाय :- नौकरी/बिज़नेस में उन्नति के लिए गुलाबी कांच की बोतल में पानी भर कर सूर्य की किरणों में रखें। फिर उस पानी को नहाने वाले पानी में मिलाकर स्नान करें।*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज़ मूक दर्शक न बने रहें। आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी। आपको बढ़िया परिणामों को पाने के लिए अपनी तरफ़ से बेहतरीन प्रयास करने की आवश्यकता है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।* उपाय :- प्रेम सम्बन्धों में मजबूती के लिए अपने प्रेमी/प्रेमिका को नीले रंग के फूल गिफ्ट करें।*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। सारी दुनिया की मदहोशी उन ख़ुशनसीबों के बीच सिमट जाती है, जो प्यार में हों। जी हाँ, आप वही ख़ुशनसीब हैं। दलालों और व्यावसायियों के लिए अच्छा दिन हैं, क्योंकि उन्हें मांग में इज़ाफ़े से फ़ायदा होगा। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है।* उपाय :- अपने वजन के बराबर जौ गौशाला में दान करने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है. आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान ख़रीद सकते हैं। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। दूसरे आपसे काफ़ी ज़्यादा समय की मांग कर सकते हैं। उनसे किसी भी तरह का वादा करने से पहले यह देख लें कि आपका काम उससे प्रभावित न हो और साथ ही वे आपकी उदारता और सुहृदयता का ग़लत फ़ायदा न उठाएँ। वक्त के साथ चलना आपके लिए अच्छा है लेकिन साथ ही आपको यह समझना भी जरुरी है कि जब कभी आपके पास खाली समय हो अपने करीबियों के साथ वक्त बिताएं। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।* उपाय :- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। इस मंत्र को 28 या 108 बार जपना नौकरी/बिज़नेस के लिए अच्छा है।*
धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफ़ी उम्रदराज़ हो चुके हैं- लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है- आप अपने तेज़ और सक्रिय दिमाग़ की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।* उपाय :- गरीब कन्याओं में सुंगंधित सफेद मिठाई बाँटने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।*
मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। यह बात भली भांति समझ लें कि दुख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा इसलिए आज के दिन अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।* उपाय :- काँसे का कड़ा पहना सेहत के लिए लाभदायक रहेगा।*
कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।सेहत अच्छी रहेगी। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपको पहली नज़र में किसी से प्यार हो सकता है। दफ़्तर की राजनीति हो या फिर कोई विवाद, चीज़ें आपके पक्ष में झुकी नज़र आएंगी। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फ़ायदेमंद साबित होगी। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है।* उपाय :- शुद्ध सूती कपडा और नमकीन गरीब स्त्रियों को समय-समय पर दान करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।*
मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। उदास न हों, कभी-कभी विफल होना कोई ख़राब बात नहीं है। वह तो ज़िंदगी की ख़ूबसूरती है। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। रोज़मर्रा की ज़रूरतें पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ़-सफ़ाई या कोई और घरेलू चीज़ इसका कारण हो सकती है।_*
उपाय :- दिन के किसी एक भोजन में नमक न खाएं इससे प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।
🎯आज की वाणी👉

🌹
शैले शैले न माणिक्यं
मौक्तिकं न गजे गजे ।
साधवो न हि सर्वत्र
चन्दनं न वने वने ।।
भावार्थ👉
हर पर्वत पर माणिक नहीं होते, हर हाथी के गण्डस्थल पर मोती नहीं होते, साधु सर्वत्र नहीं होते तथा हर वन में चंदन नहीं होता । तात्पर्य यह है कि दुनिया में भली चीजें प्रचुर मात्रा में सभी जगह नहीं मिलतीं अपितु दुर्लभ होती हैं।
🌹

20 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉

1597 – पूर्वी एशिया से डच ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज वापस आया।
1641 – इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने ‘पैसिफिकेशन संधि’ पर हस्ताक्षर किये।
1781 – जॉर्ज वॉशिंगटन ने कॉर्नवॉलिस से लड़ने के लिए दक्षिणी सैनिकों को स्थानांतरित करना प्रारम्भ किया।
1794 – नॉर्थवेस्टर्न ओहियो में फॉलन टिम्बर की लड़ाई लड़ी गई।
1828 – राजा राम मोहन राय के ब्रह्म समाज के पहले सत्र का आयोजन कलकत्ता (अब कोलकाता) में संपन्न हुआ।
1847 – अमेरिकी सैनिकों ने चुरुबुस्को की लड़ाई में मैक्सिकन सैनिकों को हराया।
1856 – ओहियो में विल्बरफोर्स यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1897 – रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता(अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।
1911 – अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स के दफ्तर से वो पहला टेलीग्राम भेजा गया था जो पूरी दुनिया में पहुंचा।
1914 – जर्मनी की सेना ने बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स पर कब्जा किया।
1921 – केरल के मालाबार क्षेत्र में मोपला विद्रोह की शुरुआत हुई।
1949 – यूरोपीय देश हंगरी में संविधान को अंगीकार किया गया।
1953 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्‍को के सुल्‍तान सीदी मोहम्‍मद बिन यूसुफ को गददी से हटाया।
1955 – मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकडों लोग मारे गए।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1964 – अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार उपग्रह कंसोर्टियम (इंटेलसेट) ने काम करना शुरू किया।
1968 – चेकोस्लोवाकिया में एक बार फिर से कम्युनिस्ट तानाशाही स्थापित हुई।
1972 – तत्कालीन सोवियत रुस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1977 – अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने वॉयेजर टू अंतरिक्ष यान भेजा।
1979 – तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिनाें के अंदर ही इस्तीफा दिया।
1988 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन होने पर सीनेट के सभापति ग़ुलाम इशहाक ख़ान राष्ट्रपति बने।
1988 – भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।
1991 – उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत रुस संघ से अलग होने की / पूर्ण स्वतंत्र होने की घोषणा की।
1994 – सं.रा. अमेरिका द्वारा क्यूबा के शरणार्थियों को आश्रय देने की 28 वर्ष की पुरानी नीति को समाप्त करने की घोषणा।
1995 – पुरूषोत्‍तम एक्‍सप्रेस और कालिदी एक्‍सप्रेस के आमने सामने की टक्‍कर में 350 लोगों की मौत हुई।
1998 – लिएंडर पेस ने पीट सम्प्रास को हराकर पायलेट पेन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता जीता।
1998 – अमरीका ने दसियों मीज़ाइलों द्वारा अफ़ग़ानिस्तान व सूडान पर आक्रमण किया।
2001 – स्पेन में भारतीय चैम्पियन विश्वनाथन आनन्द ने स्पेन के अलेक्सेई शिरोव को शिकस्त देकर विलारोडेज शतरंज चैम्पियनशिप का ख़िताब जीता।
2002 – फ़िलिस्तीन छापामार नेता अबू निदाल मरा पाया गया।
2004 – फ़ोर्ब्स पत्रिका ने विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की ।अमेरिका की कोंडोलीजा राइस, चीन की वू यी तथा भारत की सोनिया गांधी क्रमश: प्रथम तीन स्थानों पर।
2008 – भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध कलाकार अरुणा साई राम को अमेरिका में विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
2008 – रसायन व उर्वरक मंत्री राम विलास पासवान ने खाद उद्योग को चालू वित्त वर्ष में 22,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी देने की घोषणा की।
2012 – म्यांमार में मीडिया सेंसरशिप खत्म हुई।
2012 – वेनेजुएला की राजधानी काराकस में दंगे में 20 लोग मरे।
2013 – उत्तरी काकेशस में रूसी पुलिस की कार्रवाई में नौ आतंकवादी मारे गए।
2019 – भारत-केन्‍या संयुक्‍त व्‍यापार समिति का नौवां सत्र का आयोजन नई दिल्ली में समाप्त।
2019 – चन्द्रयान-2 ने चन्द्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया , यह प्रक्रिया 20 अगस्त, 2019 को नौ बजकर दो मिनट पर पूरी हुई।
2019 – रूस के साथ परमाणु हथियार संधि खत्म होने के बाद अमेरिका ने सतह से सतह पर मार करने वाली नई क्रूज मिसाइल टॉमहाक का परीक्षण किया।
2020 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि भारत के दूसरे चंद्र अभियान चंद्रयान -2 ने चंद्रमा की कक्षा में एक वर्ष पूरा कर लिया है।
2020 – तेलंगाना में श्रीसेलम परियोजना के पनबिजली संयंत्र की सुरंग में स्थित पावर हाउस में आग में फंसे 9 कर्मचारियों की मौत हो गयी।
2020 – भारत और इजराइल ने अपने लोगों के बीच संपर्क को और बढ़ाने के लिये एक सांस्कृतिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2021 – चीन की राष्ट्रीय विधायिका ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लायी गयी तीन बच्चों की नीति का औपचारिक रूप से समर्थन किया।
2021 – महाराष्ट्र के बुलढाणा में लोहे के सरिये से भरा ट्रक पलटने से 13 लोगों की मौत हुई व 3 घायल हुए।
2022 – सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमले से 20 लोगों की मौत हुई व 50 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2022 – लखनऊ में 5.2 मैग्नीट्यूड तीव्रता का भूकम्प आया।
2022 – भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी से 10 बांग्लादेशी मछुआरों सहित भारतीय नाव चालक दल के 18 सदस्यों को बचाया।
2022 – पंजाब व हरियाणा की सरकारें चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए सहमत हुई।
2023 – जर्मनी के DW न्यूज ने रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के हवाले से बताया कि रूस का लूना-25 अंतरिक्ष यान चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
2023 – पाकिस्तान के फैसलाबाद में यात्री बस में आग लगने से 18 लोगों की मौत हुई व 15 घायल हुए।
2023 – उत्तराखंड में खाई में बस गिरने से 7 लोगों की मौत हुई व 26 घायल हुए।
2023 – युवा20 (वाई20) शिखर सम्मेलन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
2024 – भारत-मलेशिया ने छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2024 – RBI गवर्नर शक्तिकांत दास लगातार दूसरे साल शीर्ष सेंट्रल बैंकर चुने गए।
2024 – समोआ के डेरियस विसर ने वनातु के खिलाफ एक ओवर में 39 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया।
2025 – केंद्रीय कैबिनेट और लोकसभा ने पैसे वाले ऑनलाइन गेम्स की लत, सट्टेबाजी और धोखाधड़ी को रोकने के लिए ‘ऑनलाइन गेमिंग विनियमन विधेयक 2025’ को मंजूरी दी।

20 अगस्त को जन्मे व्यक्ति👉

1685 – फ़र्रुख़सियर – मुग़ल वंश के अजीमुश्शान का पुत्र था।
1799 – जेम्स प्रिंसेप -ईस्ट इण्डिया कम्पनी में एक अधिकारी जिन्होंने 1838 ई. में सर्वप्रथम ब्राह्मी और खरोष्ठी लिपियों को पढ़ने में सफलता प्राप्त की।
1915 – डी. देवराज अर्स – कर्नाटक के 8वें मुख्यमंत्री थे।
1917 – त्रिलोचन शास्त्री – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि।
1919 – न्यायमूर्ति बिपिनचंद्र जीवनलाल दीवान गुजरात और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और आंध्र प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल थे ।
1940 – राजेन्द्र कुमार पचौरी – अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद।
1944 – राजीव गाँधी – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ।
1944 – सलमा बेग जिन्हें कुमारी नाज़ या बेबी नाज़ के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री।
1946 – एन. आर. नारायणमूर्ति, इंफ़ोसिस कंपनी के संस्थापक।
1986 – तानिया सचदेव – भारत की महिला शतरंज खिलाड़ी ।

20 अगस्त को हुए निधन👉

1929 – सिद्धारूढ़ स्वामी जी कर्नाटक के हुब्बल्लि महानगर मे एक भारतीय हिंदू गुरु और दार्शनिक थे।
1944 –रोमन रोलेन फ़्रांस के प्रख्यात लेखक व साहित्यकार।
1985 – संत हरचंद सिंह लोंगोवाल – 1980 के पंजाब विद्रोह के दौरान अकाली दल के अध्यक्ष थे।
1991 – गोपीनाथ मोहंती – उड़िया भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।
2011 – राम शरण शर्मा – भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार।
2014 – बी. के. एस. आयंगर – प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु थे।
2022 – झारखंड और असम के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी (83) का निधन हुआ।
2022 – भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समर ‘बद्रू’ बनर्जी (92) का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ।
2023 – अमेरिकी रेस कार ड्राइवर बिल वुकोविच ll (79) का निधन हुआ।
2023 – कनाडाई-ब्रिटिश मानवविज्ञानी इसाबेल क्रूक (107) का निधन हुआ।
2023 – पाकिस्तानी सेना अधिकारी और क्रिकेटर नौशाद अली रिज़वी (79) का निधन हुआ।
2024 – भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर रह चुके “पायलट बाबा” (कपिल सिंह , 86) का निधन हुआ।
2025 – पूर्व सांसद व भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल सोना राम चौधरी (80) का निधन हुआ।
20 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🌟 मेला श्री नयनादेवी – चामुण्डादेवी चिन्तपूर्णी समापन (हि.प्र.)।
🌟 सद्भावना दिवस (श्री राजीव गाँधी का जन्म दिवस)।
🌟 श्री डी. देवराज अर्स जयन्ती।
🌟 श्री सिद्धारूढ़ स्वामी जी पुण्यतिथि।
🌟 संत श्री हरचंद सिंह लोंगोवाल स्मृति दिवस।
🌟 श्री एन. आर. नारायण मूर्ति जयन्ती।
🌟 महान संत श्री नारायण गुरु जी जयन्ती।
🌟 हरियाणा के गांधी के नाम से प्रसिद्ध बाबू मूल चंद जैन जयंती।
🌟 शिक्षा जगत को नई दिशा देने वाले राम शरण शर्मा जी पुण्यतिथि।
🌟 विश्व मच्छर दिवस।
🌟 राष्ट्रीय रेडियो दिवस (National Radio Day)।
🌟 ऊर्जा अक्षय दिवस (भारत)।
कृपया ध्यान दें जी👉
यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।
🌻आपका दिन मंगलमय हो जी ।🌻
⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *