JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते से आज तीसरी बार होगी CID की पूछताछ
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व चेयरमैन और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. ख्यांगते से सीआईडी की टीम आज तीसरे दिन पूछताछ करेगी। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को उनसे कई घंटों तक सवाल-जवाब किए गए थे।
सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के बयानों और टीडीपीएल (TDPL) के कंप्यूटर से बरामद डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सीआईडी ने पूछताछ का दायरा और विस्तृत कर दिया है। इन्हीं साक्ष्यों के बाद एल. ख्यांगते की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।


