राउंडटेबल के अध्यक्ष बने संदीप खेमका, पौरुष जैन उपाध्यक्ष, अविराज सचिव
रांची: राँची समारीटन राउंडटेबल 244 की तेरहवीं वार्षिक कार्यकारिणी आमसभा सम्पन्न हुई । संदीप खेमका राउंडटेबल २४४ के अध्यक्ष मनोनीत हुए। पौरुष जैन ने उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। अविराज अग्रवाल सचिव चुने गए एवं आदित्य अग्रवाल ट्रेसरर । आकाश खोसला आई पी सी बने ।मौक़े पर राँची समारीटन राउंडटेबल २४४ एवं लेडीस सर्कल 169 के सदस्य मौजूद रहे।एरिया चेयरमैन इलेक्ट यश वर्धित सिंह, कशिश व्यास, सुरेश तुलस्यान, श्यामशीष लेंका, पूर्व अध्यक्ष रितेश गुप्ता, अरविंद राजगढ़िया, अविनाश जैन, आकाश खोसला, प्रीति सर्राफ़, निखिल एवं स्नेहा जैन, मयंक जायसवाल, अंशु गुप्ता, आयुष मोदी, नेहा खेमका, नीतीश जैसवाल, आदित्या अग्रवाल, सूचि जैन, प्रिया अग्रवाल, नितिका मोहता, संचित सिंघानिया, मनीष जैन, आकाश सेठी, राहुल सिंघानिया, ख़ुशबू सिंघानिया, संचित राजगढ़िया, रैना जैन, विवेक जैन, कुशल मनेक, सुमन जयसवाल, सन्नी केडिया, निधि, पीयूष सरावगी, नेहा सरावगी, अनीश सराफ, सिद्धार्थ चौधरी, गोपी चौधरी, अभिषेक कुमार, नैना, गगन लीना गिरधर, तान्या, अंकित धनधारिया, निधि जैन एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
राउंडटेबल ने पारसनाथ पब्लिक स्कूल हजाम बस्ती, हटिया राँची में पिछले ४ वर्षों में बारह क्लासरूम, दो टोयलेट ब्लॉक, वालीबॉल कोर्ट का निर्माण किया है।
इस स्कूल में आस पास के छह सौ से ज़्यादा बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे है।
साथ ही राउंडटेबल रांची करमटोली चौक पर रांची पुलिस के लिए स्मार्ट ट्रैफिक पुलिस पोस्ट का निर्माण करवा रही है ।


