गुमला में भाई ने अपने भाई की हत्या की
गुमला: जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित महदनिया टोला में आपसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने टांगी से हमला कर छोटे भाई की हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों के अनुसार, मृतक की पहचान 35 वर्षीय तिवारी उरांव के रूप में हुई है।


