TRENDING NOW

उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह-अनुदान/अनुकंपा आधारित नियुक्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की हुई बैठक

​खूंटी : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में उग्रवादी हिंसा में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुग्रह-अनुदान/अनुकंपा आधारित नियुक्ति प्रदान किए जाने के संबंध में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में कुल 5 प्रस्तावों की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान सभी मामलों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों एवं अभिलेखों का विस्तार से परीक्षण किया गया, ताकि पात्र आश्रितों को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

​उपायुक्त ने समिति के सदस्यों के साथ सभी प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श करते हुए पात्र आश्रितों को अनुग्रह-अनुदान एवं अनुकंपा आधारित नियुक्ति उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्णय लिए तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को शीघ्र राहत मिल सके।

​बैठक में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी  दीपेश कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी (गोपनीय शाखा)  प्रमोद राम, जिला कोषागार पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (सामान्य शाखा)  कोमल कुमारी तथा कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग धर्मेंद्र किशोर सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *