सैल्फी लेने के चक्कर युवक का पैर फिसला,मौत
लातेहारः जिला के प्रसिद्ध सुग्गा बांध फॉल में सेल्फी लेने के दौरान एक युवक का पैर फिसल गया जिसके कारण वह गहरे पानी में गिर गया और उसकी मौत हो गई. युवक गढ़वा का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक युवक की पहचान आयुष तिवारी के रूप में हुई है. हालांकि इस दौरान एक अन्य युवक को वन विभाग की टीम ने डूबने से बचा लिया. बताया जाता है कि आयुष तिवारी अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था, उसकी मौत के बाद मां-बाप की पूरी दुनिया उजड़ गई.


