स्व.रामदास सोरेन के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन होंगे हेमंत कैबिनेट में शामिल,छह महीने के अंदर घाटशीला में होगा उप चुनाव

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट में सोमेश सोरेन को जगह मिल सकती है। सोरेश सोरेन निवर्तमान शिक्षा मंत्री स्व.रामदास सोरेन के बड़े पुत्र हैं। साथ ही रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशीला में छह महीने के अंदर उप चुनाव होंगे। घाटशीला विधानसभा सीट पर उप चुनाव में स्व.रामदास सोरेन के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन को झामुमो अपना उम्मीदवार बना सकता है।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो 22 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र है और शिक्षा मंत्री के निधन के बाद हेमंत सोरेन कैबिनेट में एक मंत्री का पद रिक्त हो गया है। ऐसे में स्व.रामदास सोरेन के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन को कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्व.रामदास सोरेन के घर जाकर इस संबंध में उसके परिवार के बीच विचार विमर्श किया है।
इससे पहले डुमरी विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को हेमंत सोरेन कैबिनेट में जगह दी गई थी और उन्हें उत्पाद एवं मध्य निषेध विभाग मात्रालय का दायित्व दिया गया था। मधुपुर विधान सभा सीट पर हाजी हुसैन अंसारी के निधन होने पर उनके बड़े पुत्र हाफ़िजूल हसन अंसारी को कैबिनेट में जगह दी गई थी। इसतरह दो मामले ऐसे हैं जिसमें हेमंत सोरेन ने मंत्री के निधन पर उनके परिवार के लोगों को ही कैबिनेट में जगह दिया और फिर पार्टी का टिकट देकर संबंधित सीट पर उप चुनाव में जीत दर्ज करवाया है।
राजनीति में उसके परिवार के ही सदस्यों को टिकट देकर उसकी भरपाई की जाती है। बेरमो विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक सह पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह के निधन होने पर उसके बड़े पुत्र जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को पार्टी ने टिकट देकर उम्मीदवार बनाया था और उस उप चुनाव में अनूप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी को हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *