शांत मन ,स्वस्थ समाज आनन्दमय जीवन के लिए राजयोग का अभ्यास और आध्यात्मिकता जरूरी:-ब्रम्हाकुमारी रंजू दीदी

सिमराही । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मधेपुरा के तत्वावधान में भिखारी निवासी राज कुमार यादव के निवास स्थान पर शांत मन, स्वच्छ समाज और आनंदमय जीवन विषयक 1 दिवसिय राजयोग प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन कोशी जोन और मधेपुरा क्षेत्रीय प्रभारी ब्रह्माकुमारी रंजू दीदी, व्यवसायिक राज कुमार यादव, समाजसेवी विनय वर्धन,संस्थान के सिंघेश्वर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी कौशल्या दीदी, सिमराही राघोपुर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी,ब्रह्माकुमारी कृष्णा दीदी,दुर्गा बहन,बिना बहन , चांदनी बहन, ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी, ओम प्रकाश कुमार, अमोद कुमार, अशोक कुमार , नन्द किशोर भाईजी इत्यादियों ने संगठित रूप में दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कोशी जोन और मधेपुरा क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी रंजू दीदी जी ने अपने उदबोधन देते हुए कहा सभी दुखों एवं समस्याओं का मूल देह अभिमान हैं।देह अभिमान के कारण ही काम, क्रोध,लोभ ,मोह ,अहंकार,ईर्ष्या, नफ़रत, आलस्य इत्यादि मनोविकार वश हो गया है। अतः इन पर विजय पाना जरूरी है। इसके लिए नित्य दिन राजयोग का अभ्यास करना जरूरी है। उन्होंने राजयोग की विधि बताते हुए कहा कि मन ,बुद्धि से परमात्मा को याद करना, उनके गुणों को गुणगान करना, अपने आचरण को श्रेष्ठ बनाना ,कर्मयोगी बनना ही राजयोग है।

सिमराही राघोपुर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी जी ने कहा समाज में जब अनेक विकृतियां पैदा होती है ।तब स्वयं निराकार परमात्मा का अवतरण इस धरा पर होता है ।उन्होंने बताया आध्यात्मिकता ही सद्गुणों का स्रोत है। जब तक जीवन में आध्यात्मिकता नहीं अपनाते हैं कब तक जीवन में मानवीय मूल्य नहीं आ सकता है। उन्होंने कहा परमात्मा शिव ने ज्ञान का कलश माता और बहनों को देखकर फिर से संसार में फैले हुए काम, क्रोध, लोभ, मोह ,अहंकार इत्यादि आसुरी संस्कारों को संघार कर इस सृष्टि में देव मानव बनाने का कार्य परमात्मा माता बहनों के द्वारा करा रहे हैं।

उक्त कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मा कुमार किशोर भाई जी ने किया। मौके पर बिंदेश्वरी प्रसाद यादव, पूर्व प्रमुख विनय वर्धन,राज कुमार यादव, अशोक यादव, रेखा देवी, पिंकी देवी, प्रशांत कुमार रंजन,
ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी, कौशल्या दीदी, कृष्णा बहन,दुर्गा बहन, बिना बहन,चांदनी बहन ब्रह्माकुमार किशोर भाईजी,
अमोद भाईजी, ओम प्रकाश भाई, नन्द किशोर जी इत्यादि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।अंत में सभी को प्रसाद वितरण करके कार्यक्रम संपन्न किया। रिपोर्ट अनमोल कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *