हिंदू हो या मुसलमान,तीन बार कलमा नहीं पढ़ा तो आतंकवादियों ने मार दी गोली…..

रांची: पहलगाम में आतंकी हमले से पूरे देश को झकझोर दिया है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को निर्दोष पर्यटकों से धर्म पूछ कर गोलियों से भून डाला। आतंकियों ने खून का नंगा तांडव किया।
आतंकवादियों ने पहले सभी पर्यटकों को घेर लिया। सभी को घुटने के बल पर रहने का हुक्म दिया। महिला और बच्चों को अलग रहने को कहा और पुरुषों को एक साइड कर दिया। इसके बाद आतंकवादियों ने पर्यटकों से पूछा हिन्दू हो या मुसलमान। मुसलमान हो तो कलमा पढ़ो और खतना दिखाओ। बंदूक के साए में पर्यटकों ने कहा हिंदू हूं,बस इतना सुनने के बाद आतंकवादियों तड़ तड़ गोलियां चला दी। फिर दूसरे से पूछा हिन्दू हो तो गोली खाओ,बस इसके बाद करीब 70निर्दोष पर्यटकों पर गोलियों की बौछार कर दिया। इस हमले में 26 हिंदू पर्यटकों की मौत हो गई। इसमें एक जोड़ा तो ऐसा था जिसकी शादी पिछले 16अप्रैल को हुई थी। ये लोग कश्मीर के हसीन वादियों का आनंद उठाने गए थे। उन्हें क्या पता था कि मौत उनको वहां पर इंतजार कर रहा है। वहीं कई तो पूरे परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए थे। देश के अलग अलग राज्यों से आए हिंदू पर्यटकों पर आतंकवादियों ने मौत के घाट उतार दिया।
इस घटना के बाद पूरा देश सदमे में हैं पर पाकिस्तान के खिलाफ भयंकर गुस्से में है। क्या बूढ़े क्या बच्चे और क्या महिला,सभी की जुबान पर एक ही नारा था,पाकिस्तान मुर्दाबाद,पाकिस्तान से बदला लिया जाना चाहिए,पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी और उसके आकाओं को मिट्टी में मिलाया जाना चाहिए। उसे ऐसी मौत की सजा दिया जाना चाहिए की उसकी सात पुश्त याद रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *