महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने सिo ओलिंडा की आत्मा शांति के लिए अर्पित किया मिस्सा बलिदान
मांडर: बेथानी धर्मसंघ की धर्मबहन सिo ओलिंडा पेरेरा का देहांत 82 की उम्र में बेथानी कॉन्वेंट, ऊषामातु में हुआ। आज उनकी आत्मा शांति के लिए रांची कैथोलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने गुड शेफर्ड चर्च (भला चरवाहा गिरजा घर) मकमंदरो में मिस्सा बलिदान अर्पित किया।
आज रांची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट ने मकमंदरो में सिo ओलिंडा की आत्मा शांति के लिए मिस्सा बलिदान चढ़ाया एवं ईश्वर को उनके जीवनदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने मिस्सा बलिदान के दौरान अपने धर्मोपदेश में कहा कि “येसु ख्रीस्त ने हमें अपने शत्रुओं, हम पर दोष लगाने वालों और अत्याचार करने वालों से प्रेम करने, उनके लिए प्रार्थना करने एवं उन्हें क्षमा करने का पाठ सिखाया है। और संपूर्ण दुनिया का मानना है कि हम ख्रीस्तीय ही क्षमा कर सकते हैं।” उन्होंने मदर तेरेसा, रानी मारिया की माता एवं बहन एवं संत पिता पौलूस के क्षमा देने की सच्ची घटना का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उपस्थित सभी विश्वासियों को क्षमा एवं प्रेम करने का संदेश दिया। साथ ही मृत्यु को प्राप्त करने वाली सिo ओलिंडा के इन्हीं गुणों की सराहना कर उनकी आत्मा शांति के लिए विशेष प्रार्थना किया। पवित्र मिस्सा बलिदान के पश्चात सिo के पार्थिव शरीर को दफनाने के लिए बेथानी कॉन्वेंट उलुहातु लिया गया।
सिo ओलिंडा की आत्मा शांति के लिए आयोजित इस मिस्सा बलिदान में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, मकमंदरो के पल्ली पुरोहित फाo बिपिन बिलुंग, फाo राजू क्रस्टा, फाo जॉन क्रस्टा, फाo रेजीनाल्ड, फाo असीम मिंज बेथानी धर्मसंघ की प्रोविंशियल सिo जेसी अन्य पुरोहितगण, धर्मबहनें एवं आसपास के ख्रीस्तीय विश्वासी उपस्थित रहे।

