13अगस्त को होगी भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली,तैयारियों की हुई समीक्षा

खूंटी: भाजपा महिला मोर्चा की आक्रोश रैली की समीक्षा बैठक रविवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य विषय प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के साथ की गई वादाखिलाफी के विरोध में आगामी 13 अगस्त को आक्रोश रैली जिला समाहरनालय के समक्ष कार्यक्रम है। बैठक में जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनावी घोषणा पत्र का सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं करके महिलाओं के साथ छल किया है। महिलाओं के साथ अत्याचार, अनाचार, हत्या, लूट अन्य प्रकार की जघन्य अपराध की घटनाएं घटित हो रही हैं और बढ़ते जा रही है। जिला प्रभारी ने आक्रोश प्रदर्शन में शामिल हाेने के लिए कार्य याेजना की समीक्षा भी किए ।बैठक में हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्रा को लेकर चर्चा हुई। बूथ के साथ जिला स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा- निर्देश दिए गये। जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान तभी सफल होगा जब आम जन भागीदारी सुनिश्चित होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा जिला समिति के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियों, महिला उत्पीड़न, प्राकृतिक संसाधनों की लूट की छूट, भ्रष्टाचार, अराजकता के खिलाफ आक्रोश-प्रदर्शन 13 अगस्त को सुबह 10 बजे किया जाएगा।
बैठक में मंच संचालन जिला महामंत्री संजय साहू एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री निखिल कन्डूलना ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष कृपा सिंधु बेहरा, जगन्नाथ मुण्डा, जिला कोषाध्यक्ष प्रियांक भगत, जिला मंत्री गोपाल स्वर्णकार, सुधीर सिंह, कार्यालय मंत्री राजेश कुमार महतो, मंडल अध्यक्ष क्रमशः मदन मोहन गोप, राम ध्यान सिंह,अर्जून पहान, सिताराम नाग,कलिंदर राम, परशुराम दास, जिला मोर्चा अध्यक्ष क्रमशः रंदाय नाग, संजय मुण्डा, रोहित साहू, आईटी संयोजक आदर्श अंशुल,महामंत्री क्रमशः सीमा देवी, सुलोचना देवी, सुदर्शन भोगता, बासमती देवी, सुदन मुण्डा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *