16 अक्टूबर को झारखंड जनता दल का जदयू में होगा विलय: राणा  

रांची :प्रदेश जनता दल का 16 अक्टूबर को जदयू में विलय होगा, यह घोषणा झारखंड जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने होटल एवीएन ग्रैंड  में प्रेस वार्ता में की। उन्होंने बताया कि संप्रदायिक ताकतों से मुकाबला करने के लिए हम लोग नीतीश कुमार के साथ मिलकर काम करेंगे , 16 अक्टूबर को कार्निवल हॉल रांची में आयोजित समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की मौजूदगी में झारखंड जनता दल का विलय जदयू में होगा।
श्री गौतम सागर राणा ने कहा कि देश में सांप्रदायिक विचारधारा का बोलबाला है लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ कर इस विचारधारा को चुनौती दी है ।भाजपा की सांप्रदायिक सोच , पूंजीवाद और बेरोजगारी के खिलाफ आज राष्ट्रीय पटल पर वैचारिक लड़ाई में एकजुट होने का वक्त आ गया है, देश में वर्तमान राजनीतिक परिपेक्ष और समान विचारधारा वाले सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर संप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।
श्री राणा ने कहा कि सुनियोजित तरीके से भाजपा देश से गरीबों को मिटाना चाहती है सामंतवादी और आर एस एस एक हो रहे हैं, भारत में हम लोगों को एक होना होगा, मन से हम एक होंगे तभी देश आगे बढ़ सकता है, पूरे झारखंड में हम सामंतवादी के खिलाफ राज्य स्तरीय दौरा करेंगे। नवंबर में जदयू की एक विशाल रैली झारखंड में होगी जिसमें पांच लाख लोग शामिल होने की संभावना है। 2024 में पूरे देश में यूपीए और एनडीए गठबंधन के बीच चुनावी मुकाबला होगा हमारी पार्टी जदयू की विचारधारा से प्रभावित होकर जदयू में शामिल हो रही है।
इस प्रेस वार्ता में झारखंड जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष आबिद अली, उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, संसदीय बोर्ड की अध्यक्ष शारदा देवी, प्रभात रंजन, प्रदेश महासचिव प्रणय कुमार बबलू विक्रांत विश्वकर्मा, चंद्रशेखर भगत, राजेश कुमार , शब्बर फातमी, रामानंद शर्मा , शाहिद इकबाल ,शाहबाज अहमद समेत कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *