राजधानी रांची में सुबह सुबह भूकंप के झटके,कोई नुकसान नहीं

रांची : मंगलवार की सुबह झारखंड की राजधानी रांची सहित कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. सुबह के समय आए इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और घबराए हुए लोग तुरंत अपने-अपने घरों और अपार्टमेंट से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर जमा हो गए. भू-वैज्ञानिक जानकारी के अनुसार, भूकंप सुबह 7 बजकर 02 मिनट पर आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 मापी गई है. इस भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश स्थित लेलेप से करीब 9 किलोमीटर दूर जमीन के भीतर था. भूकंप का असर केवल नेपाल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका प्रभाव भारत सहित कुल पांच देशों में देखने को मिला. शुरुआती सूचना के मुताबिक, नेपाल के अलावा भारत (खासकर बिहार और झारखंड), बांग्लादेश, भूटान और चीन के सीमावर्ती इलाकों में भी धरती हिलने की खबर है.फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *