निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट में बड़ा हादसा, तीन मजदूरों की मौत से अफरातफरी,घायलों को अस्पताल में कराया गया है एडमिट

रांची: एनटीपीसी प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा चतरा जिले के टंडवा में संचालित प्लांट में हुआ है। बताता जा जा रहा है कि निर्माणाधीन कन्वेयर बेल्ट के कार्य चल रहा यह। इसी दौरान हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा प्लांट के सीएचपी जेएच-1 लोकेशन पर हुआ। यहां एनटीपीसी से थायसन कंपनी को निर्माण कार्य का ठेका मिला है, जिसे पेटी ठेकेदार सिंपलेक्स कंपनी के माध्यम से कराया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक, स्ट्रक्चर डिजाइन में कथित खामी के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि, एनटीपीसी प्रबंधन ने तीन मजदूरों की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं, टंडवा पुलिस ने घटनास्थल पर एक मजदूर की मौत और तीन अन्य के घायल होने की बात कही है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। एनटीपीसी में मजदूरों की मौत से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मौके पर अन्य मजदूर हंगामा कर रहे हैं। इसके बाद घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम लोगों को समझा-बुझा कर शांत करने में जुटी है। फिलहाल मृतक मजदूर का शव मौके पर ही पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *