भीषण आगजनी में विकलांग वृद्ध 75% झुलसे, सरकारी व्यवस्था की खुली पोल
छतरपुर (पलामू): पलामू जिले के छतरपुर प्रखंड अंतर्गत इटकदाग ग्राम से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक अत्यंत गरीब और विकलांग अनुसूचित जाति (भुइयाँ) परिवार की झोपड़ी में आग लगने से सब कुछ जलकर राख हो गया। इस हादसे में वृद्ध घूरण भूइयाँ गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जबकि सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता के कारण समय पर एम्बुलेंस तक नसीब नहीं हो सकी। मिली जानकारी के अनुसार, कड़ाके की ठंड से बचने के लिए घूरण भूइयाँ झोपड़ी के भीतर आग ताप रहे थे। इसी दौरान चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण घूरण भूइयाँ समय रहते बाहर नहीं निकल सके, जिससे वे 75 प्रतिशत तक जल गए हैं।



