22 वां झारखंड स्टेट पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 19 नवंबर से धनबाद में

Ranchi: 22 वां झारखंड स्टेट पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का दो दिवसीय चैंपियनशिप का आयोजन 19-20 नवंबर को धनबाद में होगा। पेरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड के खेल निदेशक सुगंध नारायण ने बताया कि पारा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन धनबाद के भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान में होगा, इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से 300 से भी अधिक पारा एथलेटिक्स खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन की पूरी तैयारियां कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को सुबह उद्घाटन सत्र में धनबाद के उपायुक्त, उप विकास आयुक्त तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।आयोजन को सफल बनाने हेतु चयन कमेटी के चेयरमैन डॉ शिवाजी कुमार, कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शशि रंजन सिंह, उपाध्यक्ष विजय कुमार दत्ता, खेल निर्देशक सुगंध नारायण, कमेटी के सीईओ सुनील विश्वास, स्टेट को-ऑर्डिनेटर कमल कुमार अग्रवाल, स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ, कुमार गौरव आदि अपने-अपने स्तरों से कार्य कर रहे हैं। उक्त जानकारी पेरालिंपिक कमिटी ऑफ़ झारखंड के स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर संजय सर्राफ ने दी‌।

प्रेस प्रकाश नार्थ
संजय सर्राफ
स्टेट मीडिया को-ऑर्डिनेटर
पेरालिंपिक कमेटी ऑफ झारखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *