होटल हिलटॉप पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार 2 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
बोकारो : झारखंड के बोकारो शहर मेंशनिवार की देर शाम सिटी सेंटर स्थित होटल हिलटॉप पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ पिस्टल से फायरिंग की
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल पर आधा दर्जन गोलियां बदमाशों ने दागी। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से बदमाश आराम से भागने में सफल हो गए।
सूचना मिलने पर सेक्टर चार हरला समेत आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। होटल समेत आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर फायरिंग करने वाले बदमाशों की पहचान करने में पुलिस देर रात तक जुटी हुई है।
वाहन जांच अभियान चला रही पुलिस
इधर भागे अपराधियों को दबोचने के लिए जिलेभर की पुलिस सड़क पर पर उतरकर देर रात तक वाहन जांच अभियान चला रही थी। होटल के बगल में पंजाब नेशनल बैंक, कोजी स्वीट्स समेत अन्य में कैंमरों का फुटेज देखने क कोशिश पुलिस कर रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश आए और होटल के सामने बाइक रोक दिए। पीछे बैठा अपराधी पिस्टल निकाला और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगा। गोलियां होटल के कमरा नंबर 103 और 104 की खिड़की पर लगी।
CCTV खंगाल रही पुलिस
वहीं इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद ली जा रही है। अभी तक गोली किस वजह से चली इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)