पीठोरिया के मुंडार पहाड़ पर 14वां खूंटकटी मुंडा समाज धर्म सभा का आयोजन
रांची :कांके स्थित मुंडार पहाड़ पर बुधवार को 14 वां खूंटकटी मुंडा समाज धर्म सभा का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड ही नहीं पूरे देश के अलग अलग राज्यों में रहने वाले मुंडा समाज के लोग उपस्थित हुए। उपस्थित मुंडा सामाज के अगुआ ने मुंडा समाज की संस्कृति और इसके इतिहास पर प्रकाश डाला। साथ ही इसे सहेजने की बात काही। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना से हुआ। मुंडा जाति का मिलन समारोह का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष 12 फरवरी को आयोजित किया जाता है । खूंटकटी समाज के अध्यक्ष शैलन्दर मुंडा, दुर्गवाती ओडेया ने कहा कि मुंडा समाज काफी बिखरा हुआ है उसे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मुंडा समाज को अपने सास्कृति और ईतिहास की धरोहर को बचाना है। उन्होंने कहा कि हमलोग प्रत्येक साल 12 फरवरी को यहां पर मिलन समारोह का आयोजन करते हैं। उन्होंने कहा कि मुंडा समाज के युवाओं को मुंडा समाज की संस्कृति की जानकारी होना जरूरी है। इसके इतिहास की भी जानकारी जरूरी है। धरम सभा में ऐसे कई चीजों पर हमलोग चर्चा करते हैं। वहीं कार्यक्रम में कांके सारण समाज के अध्यक्ष बबलू मुंडा, भारत विकास पार्टी के अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा सहित कई लोग उपस्थित हुए।

