हाथरस सत्संग के दौरान भगदड़ में116 लोगों की मौत,आयोजक के खिलाफ एफआईआर
लखनऊ: हाथरस में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 116 लोगों की मौत हो गई है। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की है।मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस जाएंगे। हाथरस पहुंचकर वे मृतकों के परिजनों से मिलेंगे और हादसे में घायल श्रद्धालुओं का हाल जानेंगे।
घटना के बाद से चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है। पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।सूचना के बाद घटना स्थल के लिए प्रशासनिक अधिकारी रवाना हुए हैं। यह सत्संग हाथरस के फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित हुआ था। साकार नारायण विश्व हरी भोले बाबा का यह सत्संग बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रवचन ख़त्म करने बाद बाबा के पैर छूने और आशीर्वाद लेने की वजह से भगदड़ मची। यही नहीं सड़क किनारे कीचड़ में एक दूसरे पर लोग गिरते चले गए। इसमें दम टूटने से कई लोगों की मौत हो गई।
घटना पर पीएम और सीएम ने दुख व्यक्त किया। संसद में ही पीएम ने पीड़ितों की मदद की घोषणा की।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)