जिला परिषद के लिए 01,मुखिया पद के लिए 10 और वार्ड के लिए 07 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

वेस्ट बोकारो (घाटो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। बुधवार को मुखिया पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 07 प्रत्याशियों ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। बारूघुटू पश्चिमी से पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह ने इस बार पुनः मध्य से सकलदेव साव की पत्नी रूपा कुमारी, सारुबेड़ा से पूर्व मुखिया सुंदरलाल भुइयां की पत्नी किरण देवी, लईयो उतरी से सुरेश कुमार महतो उर्फ मदन महतो,बडगांव पंचायत से पूर्व मुखिया कन्हैया रविदास की पत्नी आशा देवी, इचाकडीह पंचायत से देवनन्दन रजवार,बसंतपुर पंचायत से आशा देवी,बारूघुटू पूर्वी पंचायत से विद्या देवी,केदला मध्य पंचायत से लखिया देवी एवं नावाडीह पंचायत से बिनोद बिहारी ने मुखिया पद से नामांकन पर्चा भरा। वहीं 05 वार्ड प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया उनमें सारुबेडा वार्ड संख्या 08 से दिनेश भुईयां,वार्ड 06 से मुस्तरी बेगम, इचाकडीह पंचायत से वार्ड संख्या 09 से रेणु देवी,वार्ड 02 से सुमित्रा देवी,वार्ड 07 से सुनील करमाली, लईयो उतरी पंचायत से वार्ड संख्या 07 से सीमा देवी, वार्ड 08 से बबीता देवी ने निर्वाची पदाधिकारी और सहायक निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन किया। जबकि भाग दो से समाजसेवी मृतुंजय सिंह की पत्नी सविता देवी ने जिला परिषद के लिए नामांकन कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *