प्रदेश प्रशिक्षण अभियान विभाग में सुबोध कांत को मिली जिम्मेवारी
रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से पार्टी के प्रदेश स्तरीय विभिन्न विभागों के संयोजक एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई है। संगठन को मजबूत और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।
घोषित सूची के अनुसार प्रदेश प्रशिक्षण अभियान विभाग में पंकज कुमार सिन्हा,मनोज दूबे एवं सुबोध कांत को मिला है।
वहीं, नीति शोध विभाग की जिम्मेदारी आलोक तिवारी को तथा अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास एवं कार्यक्रम विभाग की जिम्मेदारी अनुज कुमार को दी गई है।
वहीं सुबोध कांत को परीक्षण अभियान विभाग की जिम्मेवारी मिलने पर उनको कई नेताओं ने बधाई दी है।
इसके अलावा संगठन में स्वच्छ भारत अभियान विभाग के संयोजक महादेव दूबे,
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विभाग की संयोजक निशि जयसवाल,
नमामि गंगे विभाग के संयोजक राजेश मंडल और प्रशिक्षण अभियान विभाग के संयोजक पंकज कुमार सिन्हा बनाए गए हैं।
वहीं विधि एवं कानून विभाग हेमंत गुप्ता,राजनैतिक कार्यक्रम एवं बैठक प्रबंधन विभाग में संजय चौधरी, अनिल सिंग और चंदन गुप्ता को दायित्व मिला है पार्टी पत्रिका एवं प्रकाशन विभाग (अंत्योदय) के संयोजक रविनाथ किशोर और अंतरराष्ट्रीय संपर्क विभाग में विजय पांडेय धनबाद को बनाया गया हैं।
इसके अलावा चंद्र प्रकाश को चुनाव आयोग समन्वय विभाग एवं मीडिया सम्पर्क विभाग किसलय तिवारी को भी संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपेक्षा की है


