सरदार पटेल की जयंती पर हरमू में प्रतिमा पर माल्यार्पण, एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प
रांची: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को हरमू हाउसिंग कॉलोनी एसोसिएशन की ओर से हरमू स्थित पटेल पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सरदार पटेल के विचारों और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति उनके योगदान को याद किया। साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के उनके सिद्धांतों का अक्षरशः पालन करने का संकल्प लिया। लोगों ने कहा कि देश में बढ़ रहे विध्वंसकारी विचारों का विरोध करते हुए सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रीय एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अरुण कुमार झा, डॉ. आरके राय, धीरज खत्री, कामेश्वर सिंह, प्रवीण कुमार झा, राजीव कुमार, निशिकांत पांडेय, इंजीनियर एस. खान, पंकज सोनी और आदित्यनाथ मिश्रा सहित कॉलोनी के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।


