वाटर हार्वेस्टिंग पर श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में रेन विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

खूंटी : मुरहू में जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग विषय पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने वर्षा जल के संरक्षण और उसके उपयोग से संबंधित छह मॉडल प्रस्तुत किए।छात्रों ने अपने मॉडलों के माध्यम से वर्षा जल को एकत्र करने, उसे संरक्षित करने तथा आवश्यकता के अनुसार उपयोग में लाने की प्रक्रिया को सरल एवं रोचक तरीके से प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और जल संरक्षण में उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

प्रदर्शनी का श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर के संस्थापक-सह-निदेशक एवं शिक्षक सकलदीप भगत ने अवलोकन किया। उन्होंने जेपी ग्रुप, फिरदा  ग्रुप और चूमानी  ग्रुप के द्वारा तैयार किए गए मॉडलों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

सकलदीप भगत ने कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। विद्यार्थियों को विज्ञान की पढ़ाई को व्यावहारिक जीवन से जोड़ने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण भविष्य की जल आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। संस्थान की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी विज्ञान, पर्यावरण और दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा मिल सके। मौके पर शिक्षिका किरण, अंजू और सुजाता के साथ-साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थितथे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *