राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त आर. रॉनिटा ने मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के संबंध में की बैठक
गणादेश,खूंटी : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्रीमती आर. रॉनिटा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नव स्थापित मतदान केंद्रों की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई तथा निर्वाचन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश साझा किए गए।
उल्लेखनीय है कि 1200 से अधिक संख्या वाले मतदाताओं एवं 2 किलोमीटर से अधिक दूरी वाले मतदान केंद्रों के लिए अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित किए गए है, इनमें खूंटी विधानसभा में 8 नए मतदान केंद्र एवं तोरपा विधानसभा क्षेत्र में 10 नए मतदान केंद्र स्थापित करने की जानकारी बैठक में दी गई। बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी खूंटी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, खूँटी सुश्री दीपेश कुमारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तोरपा अपर समाहर्ता श्री परमेश्वर मुण्डा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा कुजूर उपस्थित थी।



