रांची SSP के निर्देश पर 50 से अधिक संवेदनशील और रणनीतिक स्थानों पर एक साथ चेकिंग
रांची : राजधानी रांची में लफंगई, हुड़दंग और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शनिवार शाम बड़े पैमाने पर विशेष जांच अभियान चलाया। SSP के निर्देश पर 50 से अधिक संवेदनशील और रणनीतिक स्थानों पर एक साथ चेकिंग की गई। फिरायालाल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, मोराबादी मैदान, DIG ग्राउंड, OTC ग्राउंड, धुर्वा स्मार्ट सिटी और रिंग रोड समेत कई इलाकों में पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान खुले में शराब पीने, संदिग्ध रूप से घूमने और हुड़दंग करने वाले 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी का रिकॉर्ड दर्ज कर चेतावनी देकर छोड़ा और साफ किया कि महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


