भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट

रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को लोकभवन, रांची में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान प्रदेश की राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक नवीन जायसवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय एवं प्रदेश मंत्री सरोज सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *