नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने के विरोध में केन्द्र सरकार का पुतला दहन
खूंटी : हल्द्वानी की घटना के विरोध में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उत्तराखंड में दोषियों के विरुद्ध FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर, उत्तराखंड पुलिस द्वारा उल्टा राहुल गांधी जी पर ही एफआईआर दर्ज किये जाने की अलोकतांत्रिक एवं तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई के विरोध में खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह विरोध प्रदर्शन खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री रवि मिश्रा जी की अध्यक्षता में स्थानीय नीचे चौक (भगत सिंह चौक) में किया गया, जहाँ केन्द्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि, “हल्द्वानी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पीड़ितों को न्याय दिलाने की आवाज उठाने के बजाय भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी पर FIR करना लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र सरकार के इशारे पर उत्तराखंड पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई यह साबित करती है कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाना चाहती है और सच्चाई को दबाना चाहती है।
खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि:
1. हल्द्वानी घटना के वास्तविक दोषियों पर तत्काल कठोर धाराओं में FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
2. नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी पर दर्ज झूठी FIR को अविलंब वापस लिया जाए।
3. उत्तराखंड पुलिस की इस पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की न्यायिक जांच हो।
मौके पर सभी प्रकोष्ठों के कोडीनेटर पीटर मुन्डू, प्रदेश सचिव रामकृष्ण चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी देवजीत देवधरिया,आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, रविकांत मिश्रा, गोपाल भगत,नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमिर हुसैन, आदिवासी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सियूस परधिया, जुनैद आन्सारी,धर्मदास कन्डीर, प्रनीत तोपनो, अजय कुमार साहू, अल्बर्ट तिग्गा, विक्रम नाग,अजय गुप्ता ,ऋतुराज झा, जेम्स तोपनो, पीटर मुन्डू, जुलियूस कन्डुलना, ऐलेक्सियूस भेंगरा, मगरीता खेस,सुषमा भेंगरा,, सुमन देवी,करमदयाल परजापति, सान्धू पुर्ती, अनमोल होरो, शहिन्द्र महतो आदि उपस्थित रहे।



