युवा नेता शशि पन्ना ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा

रांची: झारखंड के उभरते हुए युवा नेता श्री शशि पन्ना ने अपने हजारों समर्थक के साथ झारखण्ड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश, सांसद सुखदेव भगत, पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, अजय नाथ शाहदेव, अमूल्य नीरज खलखो, सतीश पॉल मुंजनी वा अन्य के उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर हजारों की संख्या में, मनिका विधान सभा क्षेत्र के गारू, बरवाडीह, मनिका और महुआडांड़ प्रखंड से लोग शामिल हुए, इसके साथ साथ रांची जिले से भी भरी संख्या में लोग मौजूद थे। मोराबादी मैदान के बापू वाटिका से हजारों की संख्या में ढोल नगाड़ा बजाकर पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस पार्टी कार्यालय आए। श्री शशि पन्ना के सदस्यता ग्रहण समारोह में क्षेत्र से आए लोगों में काफी उत्साह दिखा और उनके साथ हजारों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शशि पन्ना उभरते हुए आंदोलनकारी है, वह आदिवासी मुद्दों पर मुखरता से अपनी बातों को रखने के लिए जाने जाते है। वर्ष 2016 से ही वह लगातार भाजपा सरकार के जनता विरोधी/आदिवासी विरोधी नीति के खिलाफ आंदोलन करते आ रहे है, इसमें प्रमुखता से छठी जेपीएससी आंदोलन, खतियान आधारित स्थानीय नीति के लिए आंदोलन, सीएनटी एसपीटी संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलन, भूमि अधिग्रहण संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन, खूंटी पत्थलगढ़ी मामले में आदिवासियों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने के खिलाफ आंदोलन, भूमि बैंक रद्द करने के लिए आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट द्वारा वन अधिकार कानून के तहत निरस्त हुए वन पट्टा के बेदखली आदेश के खिलाफ आंदोलन, गोड्डा अडानी पावर प्लांट के खिलाफ आंदोलन, पांचवी अनुसूचि और P-PESA कानून लागू करने के लिए आंदोलन वा अन्य आंदोलन का नेतृत्व किए है। श्री शशि पन्ना को नीतिगत मामले के जानकर तथा संविधान और कानून के जानकर माना जाता है कांग्रेस पार्टी को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। मीडिया से संवाद करते हुए शशि पन्ना ने बताया कि वह लंबे समय से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में संघर्ष करते आ रहे है, सामाजिक कार्यकर्ता वह जीवन भर रहेंगे लेकिन उसके साथ साथ अब वह कांग्रेस पार्टी का कार्यकता के रूप में जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। आदिवासी समुदाय के बीच में अच्छा पकड़ है जिसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।उन्होंने कहा कि वह 2019 का लोक सभा और विधान सभा तथा 2024 का लोक सभा चुनाव में सक्रिय रूप से जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया है और बूथ मैनेजमेंट का भी अनुभव है। वह अपने परिवार के चौथी पीढ़ी है जो लगातार कांग्रेस पार्टी को वोट देते आ रहे है।

मनिका विधान सभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरे की तैयारी।
शशि पन्ना मनिका विधान सभा क्षेत्र से आते है, वह क्षेत्र में काफी सक्रिय है और आम जनता के बीच में काफी लोकप्रिय भी है। आम जनता का समस्या का समाधान के लिए प्रखड़, जिला और राज्य स्तर पर संघर्ष करते है जिसके वजह से लोगों को आशा और उम्मीद लगी हुई है कि वह विधायक बन कर आम जनता का समस्या का समाधान करेंगे। शशि पन्ना का भाषण आकर्षण का केंद्र बन जाता है और बड़ी संख्या में लोगों को अपनी और खींच लेती है। मनिका विधान सभा से चुनाव लडने के लिए शशि पन्ना ने कांग्रेस पार्टी के लातेहार जिला अध्यक्ष को आवेदन और बायोडाटा जमा कर चुके है। वर्तमान विधायक के खिलाफ क्षेत्र में भरी नाराजगी और पार्टी के अंदर भी नाराजगी के वजह से 2024 विधान सभा चुनाव में टिकट कटने की कयास लगाया जा रहा है। ऐसे परिस्थिति में शशि पन्ना टिकट की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे है।

वर्तमान मनिका विधायक से अच्छे संबंध नहीं।
मनिका विधान सभा क्षेत्र की जनता की माने तो वर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह और शशि पन्ना के बीच में अच्छे संबंध नहीं है। क्षेत्र के लोग कहते है कि वर्तमान विधायक असहज महसूस करते है और शशि पन्ना को अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी मानते है। शशि पन्ना एक पढ़े लिखे तेजतर्रार नेता है और अपनी वक्तव्य से जनता को अपनी ओर आकर्षित कर लेते है लेकिन वर्तमान विधायक में ऐसा नहीं है, वह शांत स्वभाव के है और कम बोल बोलते है। इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला शशि पन्ना पूरी ताकत के साथ कांग्रेस पार्टी से टिकट लेकर चुनाव लडने की तैयारी में है और वही देखना होगा कि क्या कांग्रेस पार्टी सिटिंग विधायक का टिकट काट कर युवा तेजतर्रार उम्मीदवार शशि पन्ना को टिकट देती है या नहीं। हालाकि जनता कि माने तो शशि पन्ना के पक्ष में झुकाव ज्यादा है।

शशि पन्ना सिर्फ मनिका के नहीं बल्कि पूरे राज्य के बड़े नेता है – विक्की करमाली।
मोरहाबादी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विक्की करमाली ने कहा कि शशि पन्ना जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है, वह सिर्फ एक क्षेत्र नहीं बल्कि पूरे राज्य के नेता है, पूरे राज्य के लोग उनके बातों को सुनना पसंद करते है और रोल मॉडल मानते है। उनका भाषण देने का तरीका काफी लोगों को आकर्षित करते है।

शशि पन्ना के कांग्रेस में आने से पार्टी की आदिवासी समुदाय में मजबूत पकड़ बनेगी – अनिल उरांव
कांके प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल उरांव के कहा कि शशि पन्ना आदिवासी मुद्दे पर बेबाक होकर अपनी बातों को रखते है और संघर्ष करते है। पार्टी को इससे मजबूती मिलेगी और आदिवासी समुदाय में मजबूत पकड़ बनेगी।

शशि पन्ना क्षेत्र में उम्मीद की किरण है – राम बिशुन नगेशिया
नेतरहाट मुखिया श्री रामबिशुन नगेसिया के कहा कि शशि पन्ना हमेशा मनिका विधान सभा क्षेत्र में आम जनता के लिए खड़े रहते है और सुख दुख में साथ देते है। क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को भी मजबूती से सक्षम प्राधिकारी तक पहुंचाकर समाधान करते है। इस बार की चुनाव में जनता आस लगाई हुई कि कांग्रेस पार्टी की टिकट शशि पन्ना को मिलेगी और चुनाव में जीत हासिल कर जनता की सेवा करेंगे।

नीति निर्धारण में पढ़े लिखे तेजतर्रार को आने की जरूरी – संदीप उरांव
सामाजिक कार्यकर्ता संदीप उरांव ने कहा कि राज्य के लिए अच्छी नीति निर्माण के लिए पढ़े लिखे और तेजतर्रार लोगों को राजनीति में आने की जरूरी है, शशि पन्ना में वो सब गुण है जो एक विधायक या राज्य चलने के लिए होने चाहिए, ऐसे लोगों से ही राज्य की उन्नति हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *