विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें युवा : डॉ. सिन्हा

रांची : रांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 55 वें स्थापना दिवस का मंगलवार को शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय सेवा योजना का झंडोत्तोलन कर किया। उन्होंने इसके उपरांत गुब्बारों को उड़ाकर सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। रांची विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना दिवस की मुख्य अतिथि डॉ अजीत कुमार सिंह रहे साथ ही साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में डॉक्टर अर्चना दुबे मानविकी संकायाध्यक्ष  डॉ अरुण कुमार विज्ञान संकाय अध्यक्ष, रांची विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, रांची विश्वविद्यालय की ओएसडी डॉ स्मृति सिंह ने सहभागिता सुनिश्चित की।  झंडोत्तोलन के पश्चात एन एस एस के स्वयंसेवकों के लिए युवा संगोष्ठी काआयोजन आर्यभट्ट सभागार में किया गया। संगोष्ठी की शुरुआत एन एस एस लक्ष्य गीत से किया गया।

रांची विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के   डॉ ब्रजेश कुमार  ने स्वागत भाषण दिया उन्होंने अपने भाषण में सभी मुख्य अतिथि और सभागार में मौजूद तमाम प्रोगाम ऑफीसर्स राष्ट्रीय सेवा आयोग योजना के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया उन्होंने अपने भाषण में विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ता जिनको राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है वह हमारे कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा  के कार्यकाल में संभव हो पाया है। उन्होंने बिरसा मुंडा और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके बलिदान के बारे में बताया उन्होंने ईच वन टीच वन जैसे कार्यक्रम जो राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाए जा रहा है का उल्लेख किया और अपने अभिभाषण को बेहद शायराना अंदाज में प्रस्तुत किया। डॉ अरुण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामाजिक कार्य करती है और हमारे कार्यकर्ता सामाजिक कार्य के लिए तत्पर रहते हैं डॉक्टर अर्चना दुबे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और उनका उनका अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने  कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत  के निर्माण में युवा बहुमूल्य योगदान दें और 2047 का भारत विकसित भारत के रूप में दिखाई पड़े। उन्होंने डॉ ब्रजेश कुमार को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों के कुशल संचालन के लिए बधाई एवं धन्यवाद  दिया एवं  उन्होंने युवा शक्ति को सबसे मजबूत बताया और कहा कि आज के समय में धनी वही है जिसके पास युवा शक्ति है ।

कार्यक्रम का सफल संचालन एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः आस्था दीप, अतुल कुमार, दिवाकर आनंदएवं दीक्षा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया एवं धन्यवाद ज्ञापन कुलानुशासक डॉ मुकुन्द चंद्र मेहता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *