कार्यकर्ता 365 दिन पार्टी के लिए साधना और संघर्ष करता है :बाबूलाल मरांडी

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बिश्वर को बोकारो विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान एवम विजय संकल्प सभा को संबोधित किया।
श्री मरांडी ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ही साल में 365दिन साधना और संघर्ष करता है। असली लड़ाई बूथ पर होती है।कार्यकर्ता ही बूथों पर जूझता है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडी ठगबंधन ने भाजपा और एन डी ए के खिलाफ दुष्प्रचार की पराकाष्ठा कर दी। संविधान बदलने,आरक्षण खत्म करने जैसी बातों का दुष्प्रचार किया। लेकिन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के आशीर्वाद से देश तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प पूरा हुआ।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी एलायंस के नेता इस बात को पचा नहीं पा रहे। कांग्रेस के युवराज इस बात को समझ नही कर पा रहे कि आखिर कैसे एक गरीब चाय वाले का बेटा भारत जैसे विशाल देश का तीसरी बार लगातार प्रधानमंत्री बन गया।

उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं। झारखंड को भी देखे तो जनता ने राज्य के ठगबंधन के खिलाफ जनादेश दिया है । 9संसदीय सीट पर एन डी ए की जीत हुई।81लाख मत प्राप्त हुए। 50से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र में एन डी ए गठ बंधन आगे रहा।
कहा कि इतना ही नहीं राज्य में सत्ताधारी गठबंधन के तत्कालीन मुख्यमंत्री सहित 7मंत्री अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में इंडी एलायंस को जीत नही दिला सके। इंडी एलायंस को 66लाख वोट ही प्राप्त हुए।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को भाजपा पर भरोसा है। राज्य में जितने भी विकास कार्य दिखते हैं वे भाजपा सरकारों की देन है।
कहा कि इंडी ठगबंधन ने तो केवल राज्य को लूटा है।

कहा कि खान,खनिज , बालू, पत्थर सब लूट लिए।गरीबों के जमीन लूट लिए। युवाओं की नौकरियों लूट ली।
कहा कि जेपीएससी , जेएसएससी की एक भी परीक्षा इनके कार्यकाल में सफल नहीं हुई।सभी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी। प्रश्न पत्र लीक हुए।पद की लाखों में बोली लगाई गई।
उन्होंने कहा कि आखिर गरीब बाप का बेटा कहां से लाखो रुपए रिश्वत देगा नौकरी पाने केलिए।

कहा इस सरकार ने सभी को ठगा है। 5लाख प्रतिवर्ष नौकरी देने की बात या बेरोजगारी भत्ता देने की बात विधानसभा के अंदर कही लेकिन किया कुछ भी नही।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झारखंड केलिए कई विकास कार्य किए।हाईवे,सड़क,बिजली, एम्स,हवाई अड्डे,सिंदरी कारखाना को फिर से चालू करना जैसे कार्य मोदी सरकार की देन है।

इसके अलावा चाहे बाबूलाल मरांडी की सरकार रही हो या अर्जुन मुंडा ,रघुवर दास की तीव्र विकास की योजनाएं चली।धरातल पर काम दिखाई दिया।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार तीव्र विकास की कुंजी है।
कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनाने के बाद झारखंड को विकसित झारखंड,भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड बनाने केलिए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाली एन डी ए सरकार बनाने का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *