हजारीबाग में महिला को हाथी ने कुचल कर मार डाला
हजारीबागः झारखंड में गजराज कहर बरपा रहे हैं। हजारीबाग के चुरचू प्रखंड स्थित सिंघनिया गांव में गजराज ने महिला को कुल कर मा डाला। जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात करीब दो से तीन बजे के बीच हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर गया। इसी दौरान एक शादी समारोह से लौट रही गुलापो देवी को अपनी चपेट में ले लिया। महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों को तत्काल 50 हजार रूपये सहायता राशि के रूप में दी गई है। इसके अलावा चार लाख रूपये मुआवजे के रूप में दिया जाएगा।

