खूंटी और रांची में मंगलवार किसका होगा मंगल ,फैसला अगले कुछ ही घंटे में…

रांची/खूंटी: अब से कुछ ही घंटे बाद सोमवार से मंगलवार आ जायेगा। मंगलवार का दिन झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए अहम होने वाला है। लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा चुनाव का रिजल्ट इस दिन आने वाला है। चुनावी मैदान में उतरे खिलाड़ियों के लिए आज की रात कयामत की होगी। सुबह सात बजे से जब ईवीएम की पेटी खुलेगी तो सच से पर्दा उठ जायेगा।
हम बात कर रहे हैं खूंटी लोकसभा क्षेत्र की,यहां पर देश के कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा एनडीए से प्रत्याशी हैं। दूसरी ओर इंडी गठबंधन से प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष कालीचरण मुंडा हैं। इसके अलावा पांच और प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। सभी को चार जून की प्रतीक्षा है।
खूंटी लोकसभा क्षेत्र में इस बार इंडिया प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में अधिक वोट पड़ा है। खासकर ईसाई समुदाय का एक मुश्त वोट कालीचरण मुंडा को मिला है। इसके अलावा आदिवासी ,मुस्लिम और सदान का वोट भी मिला है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी का कैडर वोट अर्जुन मुंडा के सिवा कही नहीं गया है। झापा की अर्पणा हंस,जेएमएम के पूर्व विधायक बसंत लोंगा,बहुजन अमाजवादी पार्टी से सावित्री देवी कही न कहीं इंडिया गठबंधन के वोट को काट रही हैं। यदि इन लोगों ने एक लाख वोट काट लिया तो फिर एनडीए प्रत्याशी अर्जुन मुंडा आसानी से निकल जायेंगे।
वहीं रांची लोकसभा क्षेत्र में एनडीए से संजय सेठ और इंडिया से यशस्विनी सहाय के बीच ही मुख्य मुकाबला है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जहां से इंडी गठबंधन को वोट मिलना था, उस वोट पर खतियानी पार्टी के नेता देवेंद्र महतो ने काट लिया है। इसके अलावा और भी कई स्थानीय नेता हैं जो कांग्रेस का वोट काटने में कामयाब हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में एनडीए प्रत्याशी को अधिक वोट मिला है। ऐसी स्थिति में रांची लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ आसानी से निकल जायेंगे। यह सब सियासी बाजार में चर्चा है,वास्तविक तो चार जून को सबकुछ साफ हो जायेगा। फिलहाल अब सभी की नजर ईवीएम पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *