लगातार मूसलाधार बारिश से नदी ओर झील का जलस्तर बढ़ा
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश के कारण एक ओर जहां आम लोगों को जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं दूसरी ओर नदी नालों का भी जल स्तर बढ़ गया है।शहर के विभिन्न इलाकों में पानी जम गए हैं।जिस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। कुछ जगहों पर जल निकास नहीं हो पा रहा है। इन 15 दिनों की बारिश में सबसे कम बारिश 11 जुलाई को हुई है।उस दिन मात्र 0.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं।जबकि बाकी शेष दिन अच्छी खासी बारिश रिकॉर्ड किया गया है।जुलाई महीने में अब तक 261.8 एमएम बारिश हो चुके हैं। जो रिकॉर्ड से कम नहीं है।वहीं
क्षेत्र में लगातार बारिश होने से किसान परेशान हैं।खेतों में पानी भर गये हैं। वहीं बारिश के कारण खेतों पर काम नहीं कर पा रहे हैं। जबकि रोपाई के लिए तैयार किए गए बिछड़ा भी पानी से डूबा हुआ है। किसानों को बिछड़ा खराब होने का चिंता है।जानकारी के अनुसार अभी तक क्षेत्र में 80 प्रतिशत तक रोपाई का काम बाकी है। जबकि जुलाई का आधा महीना खत्म होने को है।जबकि 15 जुलाई तक धान की रोपाई कार्य संपन्न होने से अच्छी पैदावार का उम्मीद रहते है।हालांकि अगस्त महीने तक रोपाई कार्य चलता है।



