झारखंड विधानसभा में अंबा प्रसाद और विधायक प्रदीप प्रसाद , रौशन लाल चौधरी के बीच जुबानी जंग

रांची : झारखंड विधानसभा में चल रही बजट सत्र के दौरान अब टिप्पणी शादी को लेकर होने लगी। दरअसल पूर्व विधायक सह कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद ने हज़ारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के बयान पर कहा कि शादी किसी का व्यक्तिगत मामला है इसपर टिक्का टिप्पणी करना अनुचित है एवं सामूहिक विवाह आयोजन पर कंपनियों के CSR फंड को दुरपयोग करने का आरोप लगाया।अम्बा प्रसाद ने हज़ारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दूसरे लोग अपने आप को बचाने के लिए भाजपा का दामन थाम लिया।

वही, अम्बा प्रसाद के बयान पर पलटवार करते हुए हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि मनीष जायसवाल का बयान एक भैया के तौर पर बहन के लिए था इसे अन्यथा लेने की आवश्यकता नहीं है। वहीं उनलोगों ने अंबा प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार विस्थापितों का हक छिनने का कार्य करता है मुफावजा कम हो जाता है और यह अनर्गल बयानबाजी कर रही है उन्होंने बताया एक भी राज्य की एजेंसी या केंद्रीय एजेंसी के द्वारा समन नहीं किया गया है तो भ्रष्टाचार का आरोप लग नहीं सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *