चाहो NH -39 मुख्यपथ पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
रांची: चान्हो एन -एच मुख्य 39 मुख्यपथ पर स्थित पकरियो के निकट शुक्रवार रात आठ बजे हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार टांगर निवासी 26 वर्षीय सुबोध गोप, 25 वर्षीय अनिल उरांव, 27 वर्षीय विष्णु उरांव और 26 वर्षीय विनय उरांव एक पिकअप में सवार होकर गुमला से वापस बीजूपाड़ा अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान उक्त स्थान के निकट सड़क के ठीक बिचो-बीच ब्रेकडाउन होकर खड़े एक हाईवा से टकरा गए। पिकअप के हाईवा के अंदर घुस जाने के कारण पिकअप को चला रहे सुबोध गोप और उसके बगल में बैठे विनय की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं विष्णु और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चान्हो पुलिस ने तत्काल पिकअप वैन को हाईवा से खींच कर बाहर निकलवाया और दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए विष्णु और अनिल को चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो के चिकित्सकों के अनुसार विष्णु गोप की स्थिति गंभीर है।