16 मार्च को हरमू मैदान में विराट धर्म सभा का होगा आयोजन

रांची: पूज्यपाद पुरी पीठाधिश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य श्री स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज के 16 मार्च को रांची में विराट धर्मसभा कार्यक्रम के निमित्त, 12 मार्च  को हरमू मैदान में सुबह 10:30 बजे से भूमि पूजन किया जाएगा। ए पूज्य शंकराचार्य जी के कार्यक्रम के धर्म प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
इस धर्म प्रचार रथ को डॉ श्री एच. पी. नारायण जी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में रांची के सांसद श्री संजय सेठ जी, रांची के विधायक श्री सी. पी. सिंह जी, हटिया के विधायक श्री नवीन जयसवाल जी, श्री प्रदीप वर्मा जी एवं चंद्र भूषण झा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
शंकराचार्य कार्यक्रम आयोजन समिति के पंकज सिन्हा, नीरज सिंह, अशोक बड़ाईक, सूरज चौरसिया, जयंत कुमार झा, नवीन झा, अंचल तिवारी, पार्षद अरुण झा, लक्ष्मी कुमारी, सीमा सिंह, बबिता वर्मा, विकास सिंह, शशांक शेखर झा, नीरज परिहार शाहदेव, सौरभ ठाकुर, रोहन भगत कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *