रंगदारी वसूलने पहुंचे उग्रवादियों को ग्रामीणों ने जमकर धोया
लातेहार : रंगदारी वसूलने पहुंचे कुछ उग्रवादियों को गांववालों ने जमकर धुन दिया। जिसमें एक उग्रवादी की मौत हो गयी। मृतक की शिनाख्त अभय उर्फ किशोर नायक के तौर पर की गयी। मृतक उग्रवादी अभय नायक उग्रवादी संगठन का कमांडर बताया जा रहा है। घटना बीती देर रात लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के बारी रामपुर गांव में हुयी।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब सात उग्रवादी हथियार के साथ ईंट भट्ठों से रंगदारी वसूलने रामपुर गांव पहुंचे थे। यहां एक भट्ठा में रंगदारी को लेकर उग्रवादियों ने संचालक और मजदूरों के साथ मारधाड़ शुरू कर दिया। इससे मजदूरों का गुस्सा उबाल पर आ गया और वे लोग भी उग्रवादियों से भिड़ गये।

