जदयू सांसद अजय मंडल का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते वीडियो वायरल
भागलपुर: जदयू संसद अजय मंडल का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अभी तक आपने जदयू के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल का डांस देखा था। लेकिन अब भागलपुर के जदयू सांसद अजय मंडल का भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इसमें वो बार बाला को गोद में बिठाए हुए नजर आ रहे हैं और उसके बाद फिर बारबाला के साथ स्टेज पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो घोघा में हुए किसी कार्यक्रम का है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद आम लोगों में काफी चर्चा है कि संसद जो जनता के प्रतिनिधि होते हैं, वही इस तरह का कृत्य करेंगे, तो समाज क्या करेगा।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)