भाजपा की ओछी और गंदी राजनीति झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगा : वैद्यनाथ राम
झामुमो ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरंडी का पुतला फूंका
लातेहार :समाहरणालय गेट के पास गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे झारखंड मुक्ति मोर्चा लातेहार जिला कमिटी द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन किया।इस दौरान झामुमो के बड़ी संख्या मे पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम और जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने संबोधित करते हुए कहा कि भोगना डीह संथाल परगना मे भाजपा की षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया।भाजपा की ओछी और गंदी राजनीति झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगी।और वैसे भाजपाई को चुन चुन कर निकालने का कार्य किया जाएगा।मौके पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष अरुण दुबे महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना देवी जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव समेत बड़ी संख्या मे झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकता मौजूद थे।इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई।



