उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 सितंबर को झुमरी तिलैया और गढ़वा में करेंगे सभा

रांची :उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 सितंबर को हजारीबाग प्रमंडल परिवर्तन यात्रा के तहत 11:00 बजे से झुमरी तिलैया के ब्लॉक मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, शिवेंद्र नारायण सिंह और कोडरमा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी भी मौजूद रहेंगे। श्री मौर्य पलामू प्रमंडल परिवर्तन यात्रा के तहत रंका के हाई स्कूल मैदान में दोपहर 2:30 बजे से आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रंका में पूर्व सांसद सुनील कुमार सिंह, विधायक भानु प्रताप शाही, गढ़वा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *