खूंटी में बिन ब्याही नाबालिग बनी मां,जच्चा बच्चा,दोनों स्वास्थ्य

खूंटी: जिले के मुरहू प्रखंड क्षेत्र स्थित बनगांव की रहने वाली एक बिन ब्याही नाबालिग मां बन गई। यह घटना मुरहू उप स्वास्थ्य केंद्र में बीते बुधवार रात की है। बताया जा रहा है कि नाबालिग को मुरहू अस्पताल ले जाने के क्रम में ममता वाहन में ही नाबालिग ने बच्चे को जन्म दे दिया था। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सा कर्मियों ने उसका उपचार किया। इलाज के बाद जब उसका पेपर देखा तो लड़की की उम्र 17 साल पाई गई। वहीं डॉक्टर आशुतोष तिग्गा ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। वहीं नाबालिग की बात पर कहा कि इसके लिए सीडब्ल्यूसी को सूचित कर दिया गया है। डॉक्टर का काम सबसे पहले मरीज का उपचार करना होता है।
लड़की और उसके परिजन मुंडारी भाषा में बात कर रहे थे। स्थानीय मुखिया ने जब उनकी भाषा में बात किया तो पता चला कि लड़की बकरी चराने जंगल जाती थी उसी दौरान गांव के एक युवक से प्यार हुआ और कई बार संबंध बनाया। इस दौरान नाबालिग गर्भवती हो गई। इसके बाद परिजनों ने लड़के पर शादी का दवाब बनाया तो युवक भाग कर पंजाब चला गया। परिजनों ने कहा कि बच्चे को वे लोग पालेंगे। इस दौरान नवजात को अस्पताल से बेचने की भी अफवाह उड़ी। लेकिन यह महज अफवाह ही निकला। मामले में मुरहू पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *