केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का लालू परिवार पर बड़ा निशाना,कहा-लालू यादव के परिवार का एक आयोग बन जाना चाहिए

पटना। बिहार में आयोगों के पुनर्गठन को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। केंद्रीय मंत्री श्री मांझी ने कहा है कि लालू यादव के परिवार का एक आयोग बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि गिल्ली–डंडा खेलने वाले तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री बन गए।वहीं उनके भाई जिन्होंने अपनी पत्नी को मार कर घर से निकाल दिया। वह बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बन गए। बड़ी बहन मीसा भारती सांसद व दूसरी बहन जो सिंगापुर में रहती हैं।वह लोकसभा की प्रत्याशी बन गई। श्री मांझी ने पूछा कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी किस आंदोलन की उपज हैं? गौरतलब हो कि
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव की तरफ से दामाद आयोग वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी थोथी दलील दे रहे हैं?उनसे ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती। श्री मांझी ने कहा कि जो लोग हमारे ऊपर सवाल उठा रहे हैं? उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। अगर कोई मेरे बेटे संतोष सुमन पर सवाल उठता है ?तो उसे देखना चाहिए कि उसकी योग्यता क्या है। राजनीति में आने से पहले उसने यूनिसेफ जैसी संस्था के लिए काम किया। उसकी शैक्षणिक योग्यता बहुत ज्यादा है। पार्टी में सक्रिय रहने के बाद वह राजनीति में एक्टिव हुए।
20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री का बिहार की धरती पर एक बार फिर से स्वागत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। पूर्वोत्तर राज्यों के विकास को लेकर प्रधानमंत्री की एक विशेष परिकल्पना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *