केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया कर्रा में एकलव्य मॉडल विद्यालय का उद्घाटन

खूंटी: जनजातीय छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार को कर्रा में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।
मौके पर मंत्री ने कहा कि एकलव्य विद्यालय का उद्घाटन करना मेरे लिए गौरव का क्षण है। आज का दिन हमारे बच्चों के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य को और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में उठाए गए कदम को समर्पित है। मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य देशभर में ऐसे लगभग 740 स्कूल खोलने का है, जिसमें 3.5 लाख जनजातीय छात्रों को उनके अपने वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। वर्तमान में 402 ईएमआरएस पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं।
हम अगले 3 वर्षों में देश के एकलव्य विद्यालयों के लिए 38 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति कर रहे हैं।
अत्याधुनिक पद्धति से शिक्षण की व्यवस्था करने के लिए देश के 175 एकलव्य विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित किए जा रहे हैं।
शिक्षा, आर्थिक और सामाजिक कल्याण की कुंजी है इसलिए उन्होंने अभिभावकों को अपने बच्चों को शिक्षित करने की सलाह दी। अपनी शिक्षा के कारण उन्हें नागरिकों की सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उन्हें सफल बना सकती है। एक शिक्षित व्यक्ति के रूप में वे अपने विकास के साथ-साथ देश और समाज की प्रगति में भी योगदान दे सकते हैं।
भारत सरकार ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रेलवे, राष्ट्रीय राजमार्ग, शिक्षा, स्वास्थ्य और ऐसी अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों के माध्यम से बहुआयामी योजनाएं शुरू की हैं।
यहां पढ़ने वाले छात्रों को छात्रवृति भी मिलेगी। ये लोग एकलव्य विद्यालय से पढ़ाई कर निकलने वाले छात्रों को विदेश में भी पढ़ाने के प्रावधान बने हैं। पहले के दौर में एकलव्य बिद्यालय में नामंकन के लिये 240 छात्रों को पढ़ाने की क्षमता थी। अब उसे बढ़ाकर छात्रों की संख्या 840 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न टोले व कस्बे में रहने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिये भारत सरकार के जन जातिय मंत्रालय ने विकसित भारत से जोड़ने के लिये इस तरह की पहल शुरू की है।
कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष, उपायुक्त लोकेश मिश्रा एवं नेस्ट्स संस्था के अधिकारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *