दिल्ली में इमारत ढहने से अररिया के दो मजदूरों की मौत
रुपेश कुमार मिश्र
बथनाहा : सोमवार दोपहर को दक्षिणी दिल्ली में सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत ढहने से अररिया जिला के लगभग आधा दर्जन मजदूर मलबे में दब गए थे। बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें निकाला गया।अररिया प्रखंड के मानिकपुर निवासी बलाल एवं महिषाकोल निवासी नसीन की इस दुर्घटना में मौत हो गई थी। बसंतपुर पंचायत के महिषाकोल निवासी फिरदौस और मोजाहिद गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसका इलाज चल रहा है। मंगलवार की शाम तक दिल्ली से शव गांव नहीं पहुंचा था।
आज तीसरा दिन है। परिवार में मातम पसरा है। रमजान के पवित्र महीना और नियमित रोजा किंतु शोक संतप्त परिवार में चूल्हा तक नहीं जला था।

