बीआईटी मेसरा में गणित,सांख्यिकी और डाटा साइंस पर दो दिवसीय कार्यशाला 13-15 फरवरी को
रांची: राजधानी रांची के लालपुर स्थित बीआईटी मेसरा में दो दिवसीय गणित,सांख्यिकी और डाटा साइंस के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इसमें देश विदेश के कई एक्सपर्ट अपने विचार को रखेंगे। साथ ही यह कार्यशाला झारखंड के लिए नया होने वाला है। इससे यहां के स्टूडेंट को बहुत लाभ मिलेगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को बीआईटी मेसरा लालापुर में प्रेस कांफ्रेंस किया गया। डॉक्टर कुणाल मुखोपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि 13-15फरवरी को यह कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें देश और विदेश के एक्सपर्ट आयेंगे। इसके साथ ही पूरे देश के कई लोग आएंगे। यह झारखंड के लिए नया होगा। वहीं प्रोफेसर नीरज मिश्रा ने कहा कि डेटा साइंस पर इस कार्यशाला में व्याखान होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर एडवाइजर,फिक्की डॉक्टर मानव मजूमदार होंगे। इसके अलावा बहुत सारे आईआईटी से एक्सपर्ट आयेंगे। डॉक्टर टीना सत्ता ने कहा कि कार्यशाला में डेटा साइंस में विशेष रूप से फोकस रहेगा। जो भी शोधकर्ता होंगे उसके लिए यह कार्यशाला बहुत ही लाभदायक होगा। झारखंड में यह पहला स्टेप होगा। डॉक्टर पुष्कल कुमार ने कहा कि वर्तमान समय ने एआई का क्या महत्व है। इसके पीछे क्या परेशानी आएगी और इसे कैसे समाधान करेंगे इसपर विशेष रूप से चर्चा किया जायेगा।

