सिरमटोली सरना स्थल फ्लाईओवर मामले में दो गुटों में बंटा आदिवासी संगठन

रांची: राजधानी रांची के सिरम टोली स्थित सरना स्थल फ्लाईओवर निर्माण मामले में कई आदिवासी संगठन दो गुटों में बंट गया है। एक गुट फ्लाईओवर रैंप हटाने की मांग पर अड़ा हुआ है और सरना स्थल के मुख्य द्वारा पर किसी कीमत पर रैंप नहीं चाहते हैं। वहीं दूसरा गुट फ्लाईओवर निर्माण में किसी तरह का व्यवधान नहीं चाहते हैं। साथ ही सीएम हेमंत सोरेन से इसमें अपने स्तर से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
भारत आदिवासी प्रसाद और अन्य संगठन सरना स्थल से प्रदेश के आदिवासी विधायकों,मंत्रियों का शव यात्रा निकालने की तैयारी में है और अल्बर्ट इक्का चौंक पर रदर्शन करेंगे। साथ ही 22मार्च को रांची बंद का ऐलान किया है। यही नहीं रांची के सांसद और विधायक का पुतला दहन करने का ऐलान कर चुके हैं।
आज यानी सोमवार को आदिवासी संगठन आदिवासी नेताओं का शव यात्रा निकालेंगे। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इससे कैसे निपटती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *