तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जाना
खूंटी :तोरपा विधायक सुदीप कुमार के साथ खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा और जिला अध्यक्ष जुबेर अहमद ने मंगलवार को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती दिशुम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जाना। साथ ही जल्द से जल्द शिबू सोरेन के स्वस्थ्य होने की कामना की। वहां पर मौजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात हुई। इस दौरान खूंटी सहित झारखंड की गतिविधियों पर चर्चा हुई। झामुमो नेताओं में सुशील कुमार,राहुल केसरी सहित कई नेता मौजद थे।



