बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के अभिनंदन समारोह में भोजपुर से शामिल होंगे हजारों लोग
पटना/आरा :बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद आगामी 23 दिसंबर को बिहार की राजधानी पटना की ऐतिहासिक धरती पर पहुँच रहे नितिन नवीन !उनके भव्य स्वागत की तैयारियां तेज हो गई है।मंगलवार को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक व शानदार बनाने को लेकर रविवार को भाजपा के भोजपुर जिला कार्यालय में जिला पदाधिकारियों, मंच व मोर्चा के जिलाध्यक्षो,बीजेपी विधायक सहित प्रमुख नेताओं की बैठक आयोजित की गई।बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि पहली बार बिहार की धरती से एक कुशल संगठनकर्ता, युवा नेतृत्व व अनुभवी कार्यकर्त्ता को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का अवसर मिला है। दिल्ली से पटना पहुँच रहे नितिन नवीन के स्वागत व अभिनंदन में भोजपुर के एक एक कार्यकर्त्ता लोगों की भागीदारी के साथ अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करेंगे। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि पार्टी के बूथ लेवल पदाधिकारी से लेकर मंडल व जिला स्तर तक के पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में जिले के सभी वर्ग व सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ शामिल होने के लिए जिम्मेवारी सौंपी गई है।बैठक को सम्बोधित करते हुए शाहाबाद के क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट ने कहा कि 23 दिसंबर का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। जहां बिहार के लाल नितिन नवीन के कंधे पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंपे जाने के बाद पहली बार अभिनंदन करने का अवसर मिलने जा रहा है। यह क्षण बिहार भाजपा के लिए गौरव का क्षण होने जा रहा है। उन्होंने अधिकाधिक संख्या में लोगों की भागीदारी मिलर स्कूल मैदान में सुनिश्चित करने की अपील बैठक में शामिल पदाधिकारियों से की। अभिनंदन समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा के जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर से कन्या कुमारी तक फैले भाजपा कार्यकर्ताओं के जनसैलाब के बीच से नितिन जैसे हीरे को पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह ने तराशा। फिर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के लिए चयन कर बिहार का मान पूरी देश में बढ़ाया है।कार्यकर्ताओं की ताकत से देश व दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी के नव मनोनीत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पहली बार पटना में अभिनंदन समारोह को ऐतिहासिक व अभूतपूर्व बनाने के लिए एक एक कार्यकर्ता जी जान लगा देंगे। उन्होंने भोजपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं से नितिन नवीन के मिलर स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने व पुरे पटना को पाट देने की अपील की है।जिला कार्यालय में आयोजित बैठक को बड़हरा के भाजपा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी सम्बोधित किया व कहा कि 23 दिसंबर को नव मनोनीत राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के अभिनंदन समारोह में पहुँचने के लिए आरा से पटना तक कार्यकर्ताओं कारवां ही कारवां सड़कों पर नजर आएगा। इसे लेकर पूरी तैयारी तेज कर दी गई है। इस बीच भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं की पूरी टीम जिले में एक्टिव हो चुकी है और नितिन नबीन के अभिनंदन समारोह को इतिहास के पन्नों में दर्ज करने की तैयारी तेज कर दी गई है।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की जबकि संचालन महामंत्री नरेंद्र तिवारी ने किया।



