झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा अबकी बार 70 सीटें जीतेगी: शिवराज सिंह चौहान

रांची: प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हेमंता विश्व सरमा ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बना कर जनता को कुशासन से मुक्त करेंगे।

वे रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रांत स्तरीय कार्यकर्ता बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में यहां की जनता ने भाजपा को 9+1 सीटें देकर केंद्र में पीएम मोदी की सरकार बनने के लिए आशीर्वाद दिया है। लोकसभा चुनाव परिणाम को देखे तो 55विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी की जीत हुई है। जबकि पिछले2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 25सीटें मिली थी। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 70सीटें मिलेगी। इसकी रूप रेखा आज की बैठक में तय की गई है। पार्टी के कार्यकर्ता इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए तैयार हैं।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में जेएमएम,कांग्रेस,राजद गठबंधन की सरकार से जनता मुक्ति चाहती है। पांच सालों के दौरान सरकार ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया। राज्य सरकार सिर्फ और सिर्फ अपनी जेबें भरने में लगी रही। यहां पर कोयला,बालू,पत्थर और खनिज संपदा की लूट के साथ साथ ट्रांसफर पोस्टिंग में सरकार व्यस्त रही।ट्रांसफर पोस्टिंग का उधोग चलाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में यहां की टीम काम करेगी। हम दोनों चुनाव प्रभारी इन लोगों को गाइड करेंगे।
वहीं चुनाव प्रभारी हेमंता विश्व सरमा ने कहा कि आज तो मैं झारखंड की जनता को आभार व्यक्त करने आए हैं। लोकसभा चुनाव में नौ सीट देकर मोदी जी के संकल्प को पूरा करने का काम किया है। हमको झारखंड के लोगों ने 52 सीट दिया है आगे जाकर 70सीट देगी।
उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में झारखंड के मुख्यमंत्री चांपई सोरेन के विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी को लीड मिला है। इससे साफ हो गया कि यहां के आदिवासी बीजेपी के साथ है। विपक्ष लाख दलील दे,लेकिन इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनना तय है।
प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी,नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *